पटना- बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को उसके दोस्त ने ही गोली मार दी. गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पहले बातचीत कर रहे थे और अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी.
घटना में घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो मनेर के हुलासीटोला का रहने वाला है. गोली लगने के बाद राहुल लहूलुहान हालत में किसी तरह थाने तक दौड़कर पहुंचा.
थानाध्यक्ष ने तुरंत गंभीर हालत में उसे दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बानी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार राहुल और आरोपी युवक आपस में दोस्त थे. दोनों कोचिंग और लाइब्रेरी में एक साथ आते-जाते थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
इसी विवाद के चलते आरोपी ने पहले राहुल को कोचिंग से बुलाया और फिर बातचीत के दौरान गोली मार दी. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.








