रांची- मौसम केंद्र, रांची ने स्पष्ट किया है कि अभी झारखंडवासियों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. गुरुवार 4 सितंबर से 10 सितंबर तक पूरे राज्य में कहीं कहीं मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया गया है.
इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा का झोंका आने की संभावना है. साथ ही बादल उमड़ने पर वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा.
इसे देखते हुए अगले 8 सितंबर तक मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा लातेहार में 35.5 मिमी बारिश हुई है. इस बीच गोड्डा में सबसे ज्यादा 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि लातेहार में सबसे कम 20.3 डिग्री सेल्यिस तापमान रिकॉर्ड हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड में अबतक सामान्य से करीब 25 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है. सामान्य वर्षापात 831.8 मिमी की तुलना में 1042.4 मिमी बारिश हो चुकी है.
इनमें देवघर, गढ़वा और गोड्डा ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सिर्फ पाकुड़ ऐसा जिला है जहां सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. शेष 20 जिलों में भरपूर बारिश हुई है.
वर्षापात के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला टॉप पर है. यहां सामान्य से 73 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है. दूसरे स्थान पर सरायकेला खरसावां जिला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यहां सामान्य से 64 प्रतिशत जबकि 54 प्रतिशत ज्यादा वर्षापात के साथ रांची जिला तीसरे स्थान पर है. इन तीनों जिलों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है.








