पटना- पटना के फतुहा इलाके में एक 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि वह फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी थी, तभी दो युवकों ने पिस्टल की धमकी देकर उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर एक कमरे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद युवती ने साहस दिखाते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी से संपर्क किया और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोनू कुमार फतुहा की रेलवे कॉलोनी का निवासी है, जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सोनू सन्नाटा का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है।
उस पर गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और बलात्कार समेत कुल 9 मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह दो मामलों में वांछित चल रहा था और हाल के दिनों में रंगदारी और जमीन की दलाली में सक्रिय था।
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। दोनों ने उसे पिस्टल की धमकी देकर जबरन अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल पास के गड्ढे में फेंक दी, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








