अरवल- अरवल में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र नारायण को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. ड्रग्स इंस्पेक्टर 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए हैं.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दल के प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि होलसेल मेडिकल स्टोर खोलने के लिए प्रसादी इंग्लिश के जितेंद्र कुमार ने 18 जुलाई को आवेदन दिया था. ड्रग्स कार्यालय आवेदन किए थे. ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जांच की. बाद में 40 हजार की मांग करने लगे.
इसकी शिकायत जितेंद्र कुमार ने निगरानी विभाग को की. शिकायत के सत्यापन के लिए टीम गठित की गई. शिकायत सही पाया गया. उसके बाद बुधवार को निगरानी ने कार्रवाई की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जैसे ही जितेंद्र कुमार ने ड्रग्स इंस्पेक्टर को पैसा दिया, पहले से मौजूद निगरानी विभाग के टीम ने रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया. विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है.








