पटना- प्रशांत किशोर ने जन सुराज की ओर से करगहर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने एक डिजिटल न्यूज़ चैनल बिहार तक के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह रोहतास के करगहर सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
प्रशांत किशोर ने बातचीत के दौरान कहा कि सभी लोगों को कहता हूं दो जगहों से लड़ना चाहिए. एक कर्म भूमि और दूसरी जन्म भूमि. अगर जन्म भूमि की बात करें को कराहगर मेरी जन्म भूमि है और मैं वहीं से चुनाव लड़ना चाहूंगा.
बता दें, करगहर विधानसभा सीट ब्राह्मण बहुल सीट है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में करगहर सीट पर कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने जीत हासिल की थी. वहीं जेडीयू के वशिष्ठ सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बार इस सीट से दिनेश राय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है. वहीं इस सीट के भोजपुरी गायक रितेश पांडेय भी चुनाव लड़ना चाह रहे थे. लेकिन, जन सुराज ने प्रशांत किशोर ने पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.








