धनबाद- CBI की टीम ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए BCCL के दो कर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मचारियों में क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर रामाश्रय शामिल हैं.
इन दोनों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि वे बीसीसीएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश साव से उनके क्वार्टर का एनओसी देने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे.
जगदीश साव ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और बुधवार को जब दोनों कर्मचारी रिश्वत ले रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया. सीबीआई ने मौके से 20 हजार रुपये बरामद किए और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








