पटना- ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर आज पटना में विपक्षी एकजुटता का बड़ा शक्ति प्रदर्शन हुआ. राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता इस मार्च में शामिल हुए.
जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “यह बिहार की धरती है, जो लोकतंत्र की जननी मानी जाती है. दो भाजपाई, चुनाव आयोग के साथ मिलकर यहां लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.
ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं. फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में. ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “आपको तय करना है कि आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट मुख्यमंत्री.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आगे कहा, जब लालू जी ने इनके आडवाणी को गिरफ्तार करवा दिया था, तो उनका बेटा तेजस्वी एफआईआर से डरने वाला नहीं है. हमारे तो भगवान का जन्म भी जेल में हुआ था. आज तक लालू यादव इनसे नहीं झुके, और तेजस्वी भी कभी नहीं झुकेगा.”








