पटना- 1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा. यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. साइबर सेल भी एक्टिव है. सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी तरह की फेक और भ्रामक खबर नहीं फैले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो जाए.
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी. साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील भी की है कि कोई भी भ्रामक खबर अगर आती है, तो पहले उसे क्रॉस वेरिफाइ या ऑथेंटिकेट करें. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वोटर अधिकार यात्रा को पटना के गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक यात्रा निकालने की अनुमति मिली है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
50 मजिस्ट्रेट व 500 पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. ऊंची इमारतों पर स्नैपर भी तैनात रहेंगे. जहां से वो निगरानी रखेंगे. महागठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ताओं का भी जुटान इस दौरान रहेगा.
इधर, पटना के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि कांग्रेस या किसी व्यक्ति या दल की तरफ से गांधी मैदान में रविवार की रात को ठहरने या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं मांगी गयी है. जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति दे दी थी. रैली की अनुमति पटना हाइकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुरूप कुछ प्रतिबंधों के साथ दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








