सिमडेगा- सिमडेगा में एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया. इसके बाद युवक को आनन-फानन में राउरकेला आइजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह और पूजा देवी की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी. शुक्रवार को मनोज अपने घर से कुछ दूरी पर बैठा था. इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी आई और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. जिससे वह पूरी तरह झुलस गया.
लोगों का कहना है कि दोनों के बीच इससे पहले नोकझोंक हुई थी जिससे महिला बेहद नाराज थी. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि महिला ने अपनी पति को क्यों जलाया. महिला के पति को जलाने के बाद मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई और आनन फानन में इलाज के लिए आईजीएच अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है. हालांकि वह अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और कुछ भी नहीं बोल रही है. यही वजह है कि घटना के पीछे ठोस वजह क्या है इसका पता नहीं चल पाया है.








