यूपी-बिहार में राहुल गांधी की जन अधिकार यात्रा से बने माहौल के बाद कांग्रेस अब UP में भी अपने पक्ष में माहौल बनाने की क़वायद में जुट गई है. जिसके तहत बिहार के बाद राहुल गांधी UP में भी कई यात्राओं के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगे.
UP में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर खड़े किए जा रहे संगठन की जमीनी ताकत का लिटमस टेस्ट करेंगे. और साथ ही सपा मुखिया अखिलेश के साथ UP में BJP के खिलाफ विपक्ष के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महामंत्री अनिल यादव के मुताबिक कांग्रेस फिलहाल UP में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला, शहर कमेटियों के गठन के बाद ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाने में जुटी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार के बाद कांग्रेस UP में भी कई बड़े कार्यक्रम और अभियान चलाएगी. राहुल गांधी भी UP में यात्रा कर वोट चोरी, जातीय जनगणना, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेंगे. 2027 तक हम सभी मिलकर UP से भाजपा को हटाकर अपनी सरकार बनाएंगे.








