पटना- दानापुर यार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बोगी का पहिया पटरी से उतर गया. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला. लेकिन ट्रेन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया और एक बड़ी घटना होने से टल गई.
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलकर्मी ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने में सफल रहे. हादसे की खबर मिलते ही दानापुर मंडल के DRM और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
गौरतलब है कि पिछले 20 दिनों में यह तीसरी बार है जब दानापुर स्टेशन के पास डिरेलमेंट की घटना हुई है. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. लेकिन लगातार हो रही डिरेलमेंट की घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








