डेस्क- देश के कई हिस्सों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है जिसके कारण कई जगहों पर पुल की स्थिति खराब हो गई है. जिसे देखते हुए देश के अलग-अलग रेलवे जोन ने 120 से ज्यादा ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या फिर रूट डायवर्ट कर दिया है.
रेलवे ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को भारी बारिश जैसी मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी रेल यात्रा की योजना बनाने को कहा है. साथ ही रेलवे स्टेशन जाने से पहले रेलवे के वैध स्रोतों से ट्रेनों की सही स्थिति की जांच भी करने को कहा है.
वहीं, इस त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री काफी चिंतित हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, इस अप्रत्याशित स्थिति में क्या करें. साउथ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए श्रीधर ने कहा कि, कैंसिलेशन, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग जैसी ट्रेन सेवाओं के पैटर्न में बदलाव की जानकारी यात्रियों को आरक्षित टिकट बुक करते समय दिए गए उनके मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजकर दी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि, रेल यात्री यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे एप्लिकेशन या आईआरसीटीसी, रेलवन और एनटीईएस जैसी आधिकारिक वेबसाइटों के वैध स्रोतों से ट्रेनों की सही स्थिति की जांच कर सकते हैं या सही जानकारी के लिए पूछताछ नंबर 139 पर डायल कर सकते हैं.
दक्षिण मध्य रेलवे ने भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रेल सेवाओं के स्वरूप में बदलाव के संबंध में रेल यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है.
भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ के बढ़ते स्तर को देखते हुए, रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के हित में, आवश्यकतानुसार इस क्षेत्र में रेल सेवाओं के स्वरूप में बदलाव की संभावना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








