बिहार- दरभंगा में एक सभा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने के मामले में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया।
यह परिवाद अधिवक्ता और भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दायर किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर देखा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की सभा में अपशब्द बोले जा रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि आरोपितों ने इस मामले में खेद भी व्यक्त नहीं किया है। कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। उधर, इसको लेकर पटना समेत कई जिलों में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।
मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता डंडा-झंडा लेकर पहुंचे और अंदर घुसने के प्रयास में धक्का-मुक्की हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








