पटना- राजधानी पटना के सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. भारी संख्या में पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी. यह कार्रवाई उस समय की गई जब सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली.
मिली जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक और सेशन जज को धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर लिखा गया है कि चार जगहों पर आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं. इनमें न्यायाधीशों के कमरे और कोर्ट कैंपस को निशाना बनाने की बात कही गई है.
ईमेल में यह भी कहा गया है कि यह अभियान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से चलाया गया है. साथ ही मेल में चेन्नई का भी जिक्र किया गया है. धमकी में कहा गया कि बिहार से मजदूरों को चेन्नई भेजना बंद करो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
धमकी भरा ईमेल सामने आते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. कोर्ट में मौजूद सभी न्यायाधीशों को सुरक्षा की दृष्टि से उनके चैंबर से बाहर निकाल लिया गया. वहीं, कोर्ट परिसर के हर कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड लगातार जांच अभियान चला रही है.
नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादी बिहार में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में अदालत जैसी संवेदनशील जगह पर धमकी मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.
फिलहाल, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस अधिकारी पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी में जुटे हैं. अभी तक किसी विस्फोटक के बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जिस तरह से दोबारा सिविल कोर्ट को धमकी दी गई है, उसने सभी की चिंता बढ़ा दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








