पटना-बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बीच आतंकवादियों की एंट्री होने की खबर है. जिसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक नेपाल के रास्ते बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुसे हैं. ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं.
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक ”नेपाल के रास्ते बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुसे हैं. इनमें एक आतंकी का नाम हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है. दूसरा आदिल हुसैन है, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है”.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि ”बिहार के सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. खासकर सीमावर्ती जिला सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल की पुलिस को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है. आतंकियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया हैट. साथ ही खुफिया एजेंसियां स्थानीय स्तर पर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं.








