यूपी- प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दादा ने अपने पोते की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के पीछे एक तांत्रिक की सलाह बताई जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. 17 वर्षीय मृतक युवक का नाम पियूष बताया जा रहा है. घटना मंगलवार को हुई जब पीयूष स्कूल के लिए निकला था.
हत्यारोपी शरण सिंह ने पोते के धड़ और सिर को अलग-अलग जगहों पर फेंका था. जानकारी के मुताबिक, सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं कक्षा का छात्र पीयूष मंगलवार को लापता हो गया था. जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी मां कामिनी देवी स्कूल गईं और पता चला कि वह उस दिन स्कूल नहीं आया था.
उन्होंने करेली पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद उसे नाले में एक धड़ मिला. बाद में सिर मिलने के बाद शव की पहचान हो पाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ में आरोपी शरण सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि 2023 और 2024 में उसके बेटे और बेटी ने आत्महत्या कर ली थी. इस सदमे में उसने एक तांत्रिक से सलाह ली.
तांत्रिक ने कथित तौर पर उसे बताया कि पीयूष की मौत होनी थी, लेकिन उसकी जगह उसके बच्चों की मौत हो गई. तांत्रिक ने शरण को पीयूष की हत्या करने की सलाह दी.
पुलिस की जांच के दौरान, एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को स्कूटर पर एक गठरी नाले में फेंकते देखा था. उस व्यक्ति का हुलिया शरण सिंह से मेल खाता था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि शरण ने स्वीकार किया है कि उसने ही किशोर की हत्या कर शरीर के टुकड़े कर दिए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








