बिहार- बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां BEO गुलाम सरवर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मामला शाहपुर प्रखंड के बंशीपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक संतोष पाठक से जुड़ा है. उनका दो वर्षों से कुल 8.54 लाख रुपये का बकाया वेतन अटका हुआ था.
वेतन भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने वेतन जारी करने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की. लंबी बातचीत के बाद रिश्वत की राशि एक लाख रुपये तय हुई.
रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिक्षक संतोष पाठक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. जांच में शिकायत सही पाई गई जिसके बाद निगरानी विभाग ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई. गुलाम सरवर ने शिक्षक से एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिया, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








