गिरिडीह- सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है जिसके बाद से झारखंड में हलचल मच गई हैं. वीडियो में एक युवक मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
वीडियो में एक व्यक्ति सामने के युवक से सवाल कर रहा है, जिसमें युवक खुद को गिरिडीह निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताते हुए कहता है कि 24 घंटे के अंदर दोनों मंत्री को बम से उड़ा देगा.
वीडियो में युवक कहता हैं कि गिरिडीह में कुछ गुंडों ने उसे धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है. साथ ही जमीन से जुड़ा मामला भी है. इसी मामले में 20-25 लड़के आए और उसके साथ मारपीट की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके मुंह में पिस्तौल डाल दी. युवका का कहना है कि मारपीट करने वाले लोग इस मामले की माफी मांग लें, नहीं तो वह कांड कर देगा. युवक का यह भी कहना है कि उसकी बड़े गैगस्टर से पहचान है.
वीडियो में बिहार के जमुई का जिक्र हैं. यह भी जिक्र हैं कि एनडीए के सम्मेलन में धमकी देने वाला युवक पहुंचा था. वीडियो में युवक का कहना है कि घरवाले उसका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं.
ऐसे में उसने लिखकर दे दिया हैं कि उसके कांड से घर के किसी सदस्य का कोई सरोकार नहीं है. युवक बार-बार यही कह रहा हैं कि वह दोनों मंत्री को उड़ाने के बाद ही चैन की सांस लेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं इस मामले में कोडरमा पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मामले से अनभिज्ञता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें भी शुभचिंतकों के द्वारा धमकी वाले वीडियो के बारे में जानकारी मिली है.
हालांकि इस वीडियो के बारे में उन्हें ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है और पुलिस का काम है कि वीडियो की सत्यता की जांच करे. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वीडियो फेक है या फिर एआई के द्वारा बनाई गई है. इसकी भी जांच होनी चाहिए.








