पटना- पटना के गर्दनीबाग के एक विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विद्यालय के बाथरूम में एक जली हुई नाबालिग छात्रा मिली। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ।
आक्रोशित लोगों ने एक पुलिसकर्मी को भी पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना गर्दनीबाग़ थाना क्षेत्र के अमला टोला स्थित कन्या विद्यालय का है।
मिली जानकारी अनुसार, विद्यालय खुलने के कुछ घंटे के बाद बच्चों ने बाथरूम में आग लगने की बात कहकर चिल्लाने लगा। यह बात सुनकर विद्यालय के छात्र छात्रा और शिक्षकों के साथ-साथ आसपास के लोग भी जुट गये।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसी तरह लड़की को बाथरूम से बाहर निकाला गया। लड़की नाबालिग छात्रा है, जिसकी उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है। वह 5 वीं की छात्रा है। बच्ची रोज की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थी. इसके बाद अचानक यह घटना हुई, जिसके बाद आननफानन में लोग उसे पीएमसीएच ले गये।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग़ थाना की पुलिस अमला टोला स्थित कन्या विद्यालय पहुंची, जहां लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने जब आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, तो घटना से आक्रोशित लोग पुलिस अधिकारी के साथ ही उलझ गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी दीक्षा मध्य भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुँच चुकी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
FSL टीम को घटना स्थल से एक नीला रंग का कपड़ा मिला है। पुलिस को घटनास्थल से मिट्टी तेल का एक डब्बा मिला है, जिसमें लगभग आधा लीटर से ज्यादा मिट्टी तेल डब्बे में है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।








