रांची- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स-2 को लेकर रविवार को हुए जबरदस्त विरोध को प्रायोजित करार दिया है. उन्होंने कहा कि RIMS-2 बनकर रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बीमारी मुक्त झारखंड बनाना चाहती है, लेकिन भाजपा के लोग बीमार झारखंड बनाना चाहते हैं.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य एक संवेदनशील मामला है और इस मुद्दे पर विरोध करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कल के विरोध को लेकर जो जानकारी उनके पास है उसके अनुसार कल के प्रदर्शन में कोई भी स्थानीय लोग शामिल नहीं थे, बल्कि बाहर से लाए गए लोगों से मामले को बिगाड़ने की कोशिश की.
इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे पुलिसवालों को मारा गया. कई पुलिसवालों के पैर तोड़ दिए गए हैं. मैं पूरे मामले की जांच कर रहा हूं. इरफान अंसारी ने कहा कि हमारी सरकार जब जनता के हित में कदम उठा रही है, 5 महीने में स्वास्थ्य विभाग ट्रैक पर आया है तो विपक्ष उसमें खलल डालने में लगा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जिस जमीन को लेकर भाजपा RIMS-2 का विरोध कर रही है ,उस पर दलालों की नजर है. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि वहां पर RIMS-2 नहीं बने, ताकि जमीन दलालों को फायदा मिले.








