रांची- झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष फिर से वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे. हंगामे के बीच सदन में एजी की रिपोर्ट पेश की गई. इसके बाद स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
वेल में पहुंचे भाजपा विधायक. सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई से जांच की मांग. सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में पहुंचे. स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 3.30 बजे तक के लिए स्थगित की.
इससे पहले जब सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने वेल में घुसकर हंगामा करने लगे. सत्ता पक्ष 130वां संविधान संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा रहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जबकि विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-टू के खिलाफ विरोध किया. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंक दिया. हंगामे के कारण स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी.








