रांची- रांची पुलिस ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया है. डीएसपी वी रमण ने इसकी पुष्टि की है. डीएसपी ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है. फिलहाल वह अपने आवास से बाहर नहीं निकल सकेंगे.
दरअसल, रांची के नगड़ी में बनने वाले RIMS-2 की प्रस्तावित जमीन का चम्पई सोरेन विरोध कर रहे हैं और रविवार को उक्त जमीन पर हल चलाने के लिए जा रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने आवास पर ही समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं.
चंपाई सोरेन ने बताया कि डीएसपी ने घर पर आकर उनसे कहा है कि वह अपने आवास से बाहर नहीं निकल सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनका विरोध RIM-2 के निर्माण से नहीं है बल्कि आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि रांची में ही कई जगहों पर सरकारी और कम उपजाऊ जमीन है, उस पर भी रिम्स-2 बन सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिम्स-2 के जमीन को लेकर उनका विरोध और आंदोलन जारी रहेगा. चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने बहुत आंदोलन किया है. यह भी आंदोलन का हिस्सा है कि पुलिस हमें अपने आवास से नहीं निकलने दे रही है.
चंपाई सोरेन ने कहा कि शनिवार रात से ही रांची आ रहे लोगों को जगह-जगह से पुलिस ने हिरासत में लिया है या रोक दिया है. उनके बेटे बाबूलाल को भी रांची में प्रवेश करने से पहले हिरासत में लिया गया है. नगड़ी में किसानों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








