डेस्क- एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. ये टूर्नामेंट 9 से लेकर 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाने वाला है. इसके लिए आज भारतीय चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया, जिसकी पुष्टि बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर की.
इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को हटाकर भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 फॉर्मेंट में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही इस भारतीय क्रिकेट टीम से 3 बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई.
एशिया कप 2025 की टीम से बाहर हुए बड़े खिलाड़ियों में भारत के स्टार अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह नहीं मिली है. टीम से युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की भी छुट्टी हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हाल ही में टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर भी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. ये सभी खिलाड़ी पिछली टी20 सीरीज का हिस्सा थे.
इनका हुआ चयन-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








