गया- बिहार में SIR के खिलाफ महागठबंधन की ओर से वोटर अधिकार का आज दूसरा दिन है. सोमवार को दूसरे दिन औरंगाबाद में यात्रा शुरुआत हुई. यह यात्रा 16 दिनों की होगी जो 1 सितंबर को पटना में भव्य समारोह के आयोजन के साथ संपन्न होगी.
राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान गया में विश्राम किया. गुरारू प्रखंड के डबूर गांव में भव्य पंडाल बनाया गया. कुछ देर आराम करने के बाद तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं के साथ लंच किया. खाना में बैगन का भुजिया और लिट्टी परोसा गया.
इसके अलावा रोटी, चावल, दाल, मिक्स वेज और पनीर की सब्जी परोसी गयी. राहुल गांधी के लिए गयाजी से विशेष आइस्क्रीम भी मंगवाई गई. एक घंटा आराम के बाद महागठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ मीटिंग की. राहुल गांधी के साथ दिल्ली से पहुंचे कई बड़े नेताओं ने डबूर गांव के घड़े का पानी भी पिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज दूसरा दिन है. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को सात दिन के भीतर हलफनामा देने या देश से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है. इस पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग से नहीं डरते, न ही तेजस्वी यादव और न ही बिहार.








