डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में रोड शो भी किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया.
प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे. मौके पर पीएम मोदी ने कहा, अगस्त का महीना आजादी और क्रांति का प्रतीक है और ऐसे समय में राजधानी दिल्ली विकास क्रांति की साक्षी बन रही है.
नई सड़क परियोजनाओं से दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में लोगों की आवाजाही आसान होगी. अब ऑफिस, फैक्टरियों और कारोबार के लिए आना-जाना पहले से अधिक सहज होगा. इससे समय की बचत होगी और व्यापारियों, कारोबारियों तथा किसानों को विशेष लाभ मिलेगा. उन्होंने दिल्ली-NCR के नागरिकों को इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बधाई दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने उन्हें गुलाम समझा और उनके खिलाफ खतरनाक कानून बनाए. लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसे सैकड़ों पुराने और अन्यायपूर्ण कानून खत्म किए.
उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य जनता के जीवन से सरकार का दखल और दबाव खत्म करना है. पिछली सरकारें दिल्ली के हमारे स्वच्छता साथियों को गुलाम समझती थीं. ये जो सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं वो संविधान को कुचलते थे.
दिल्ली में एक खतरनाक कानून था जिसके तहत अगर कोई सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था. एक छोटी सी गलती के लिए सफाईकर्मी को जेल में डाल देंगे. ये मोदी है जो इस तरह के गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली ऐसी राजधानी बन रही है, जो अतीत की विरासत और भविष्य की आधुनिकता का संगम कराती है. उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली आने वाले समय में एक बेहतरीन और विकसित राजधानी बनकर उभरेगी.








