सीतामढ़ी- सीतामढ़ी जिले में रविवार सुबह दो युवकों के शव बरामद किये गए. डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के ध्रुमनगर गांव की है. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
रविवार तड़के जब स्थानीय लोग टहलने निकले, तो ध्रुमनगर के बंसवारी इलाके में दोनों युवकों के शव मिले। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतकों की पहचान ध्रुमनगर निवासी दिलीप कुमार और भल्ली गांव निवासी राजेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों युवक रुपौली रुपहरा पंचायत के रहने वाले थे।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के चेहरे पर गोली मारी गई, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी और चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस निर्मम हत्या से गांव में गहरा आक्रोश है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।








