यूपी- गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक बेटे ने बंटवारे के विवाद में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना रजही रामसरिया गांव की है.
65 साल के भागवत मिश्रा और उनके बेटे राधेश्याम के बीच घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटे ने फावड़े से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया.
हमले के बाद भागवत मिश्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हे उन्हें मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और हत्या मे इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया.
पुलिस ने आरोपी बेटे राधेश्याम को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार की रात यह विवाद हिंसक रूप ले लिया और राधेश्याम ने अपने पिता पर घातक हमला कर दिया.








