डेस्क- लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में SIR प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ के विरोध में 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे. यात्रा में आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के तमाम नेता शामिल होंगे.
इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ये जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने यात्रा का विस्तृत रोडमैप पेश किया. उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से होगी और यह 16 दिन में 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा INDIA ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे.
कांग्रेस नेता ने बताया कि यात्रा 17 अगस्त को सासाराम, रोहतास; 18 अगस्त को देव रोड, अंबा-कुंडुंबा; 19 अगस्त को हनुमान मंदिर, पूनामा, वजीरगंज; 21 अगस्त को तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा; 22 अगस्त को चंद्र बाग चौक, मुंगेर; 23. 23 अगस्त को कुर्सेला चौक, बरारी, कटिहार; 24 अगस्त को खुश्कीबाग, कटिहार से पूर्णिया; 26 अगस्त को हुसैन चौक, सुपौल; 27 अगस्त को गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा; 28 अगस्त को रीगा रोड, सीतामढ़ी; 29 अगस्त को हरिवाटिका गांधी चौक, बेतिया; 30 अगस्त को एकमा चौक, एकमा विधानसभा, छपरा में पहुंचेगी. 01 सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा. 20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा का विश्राम रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और और काटने में रंगे हाथों पकड़ी गई है. बिहार में SIR प्रक्रिया से ‘वोट चोरी’ की साजिश स्पष्ट रूप से सामने आई है. अब सामान्य नागरिक भी वोट चोरी के सबूत निकालकर दे रहे हैं.








