गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया. शराब तस्करों ने बाइक सवार होमगार्ड जवान की बाइक पर धक्का मार दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगाल खाड़ गांव निवासी बादशाह शर्मा के 30 वर्षीय बेटे अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है.
घटना के बाद अन्य पुलिस कर्मी होमगार्ड जवान को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अभिषेक शनिवार को अहले सुबह गश्ती पर निकले थे. इस दौरान साथ में स्कॉर्पियो के अलावा एक बाइक पर सवार अभिषेक और पुलिसकर्मी जितेंद्र शराब तस्करी की सूचना पाकर जा रहे थे. इसी बीच जैसे ही इनकी बाइक सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक के पास पहुंची, तभी एक बाइक सवार शराब तस्कर ने इनपर हमला कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभिषेक की मौत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव और परिवार में मातम छा गया है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. अभिषेक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं,
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








