पटना- बिहार के वैशाली में लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में अपराधियों की गोली थानाध्यक्ष के करीब से गुजरी, जिसमें वह बाल बाल बच गए। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए.
जानकारी के अनुसार, थाने से कुछ ही दूरी पर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली थानाध्यक्ष के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि भागने के दौरान अपराधी अपने हथियार वहीं पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त हथियार में एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एवं दोखोखा शामिल है। मामले में फिलहाल अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।








