रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा परिसर में रखा गया.
एयरपोर्ट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. बाद में शव को विधानसभा में रखा गया, जहां विधायकों और मंत्रियों ने अपने सहकर्मी को श्रद्धासुमन अर्पित किये.
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री दीपक बिरुआ, राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, लोकसभा सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ माजी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड विधानसभा में मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद, पार्थिव शरीर को घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मऊभंडार मैदान स्थित झामुमो कैंप कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता, नेता और आम जनता उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे.
वहीं मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. 16 अगस्त के दिन को राजकीय शोक के रूप में घोषित किया गया है.








