रांची- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुलदस्तों व नारों के साथ उनका स्वागत किया.
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जल, जंगल जमीन से जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आया हूं, मैं उनके दुख में शामिल होने आया हूं. उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन जैसा नेता खोया है, वैसा नेता बनना काफी मुश्किल है, उनका पूरा जीवन संघर्ष भरा रहा.
अखिलेश यादव ने कहा कि आदिवासियों के संस्कृति आदिवासियों का संरक्षण आदिवासियों का आशा उन्हीं के जिम्मे में था. हेमंत सोरेन को विरासत में एक विचारधारा मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ षड्यंत्र करती है, उनके पास बुनियादी सवालों का जवाब नहीं है. इसलिए चुनाव में हेराफेरी करने की फिराक में है.
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कई निर्णय ले रही है. राहुल गांधी से जो एफिडेविट मांगा गया है उसको भी उन्होंने गलत बताया.
बता दें हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा में शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ रहा है. मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. विभिन्न समाजों और समुदायों के लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगातार यहां जुट रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








