समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर में कोचिंग जा रही एक छात्रा की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. छात्रा के सीने पर गोली मारी गई है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का है. छात्रा की उम्र लगभग 19 साल बतायी जाती है और वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी. छात्रा के परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग नौ बजे वह बहेड़ी स्थित कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी.
छात्रा पगडंडी वाले रास्ते से जा रही थी. इसी दौरान एक बगीचे से गुजरने के समय उसे गोली मार दी गई. घटनास्थल पर ही उसी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों का आरोप है कि छात्रा की बड़ी बहन से एक निजी स्कूल के शिक्षक का एक तरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था. छात्रा लगातार इसका विरोध कर रही थी. ऐसे में शिक्षक उसे जाने से मारने की धमकी दे रहा था. इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की थी.
परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशितों ने सड़क जाम कर आगजनी की है.
घटना की सूचना के बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








