रांची- पीएलएफआई उग्रवादी संगठन ने 15 लाख के इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए PLFI ने इसके विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की. केंद्रीय कमिटी के सदस्य अमृत होरो ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया.
संगठन ने बंद का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी भी दी थी. . हालांकि, इस धमकी को आम जनजीवन पर कोई असर नहीं दिखा. पीएलएफआई की दलील है कि 6 अगस्त को गुमला पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा का एनकाउंटर किया था.
संगठन ने इसको फर्जी एनकाउंटर बताया है. साथ ही बलिदान व्यर्थ नहीं जाने की धमकी दी है. संगठन की ओर से कहा गया है कि मार्टिन केरकेट्टा आदिवासी थे, इसलिए जानबूझकर उनका फर्जी एनकाउंटर किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, पीएलएफआई द्वारा झारखंड बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने मार्टिन केरकेट्टा के प्रभाव वाले क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश जारी किया है.
बता दें कि पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख का इनाम रखा था. सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान मार्टिन के हाथों में थी. लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी.
6 अगस्त को कामडारा थानाक्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में मार्टिन की मौजूदगी की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इसी आधार पर कार्रवाई की गई. पुलिस की घेराबंदी के दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई. जवाबी फायरिंग में मार्टिन मारा गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








