पटना- बिहार विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चूका है. लिहाजा, NDA और INDIA गठबंधन मिशन मोड में आ चुके हैं. अमित शाह ने पुनौरा धाम से प्रचार की शुरुआत की, जबकि राहुल गांधी भी शक्तिपीठ से अभियान शुरू करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार से एनडीए के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोलने का फैसला किया है. वे अपने अभियान की शुरुआत सासाराम के प्रसिद्ध ताराचंडी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना से करेंगे. एसआईआर अभियान के जरिए राहुल गांधी जनता से संवाद स्थापित करेंगे और एनडीए की नीतियों पर निशाना साधेंगे.
पूजा के बाद वे पूरे बिहार में यात्रा कर जनसभाओं और रैलियों के जरिए हल्ला बोल अभियान को गति देंगे. अभियान सासाराम के ताराचंडी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा और फिर औरंगाबाद, गया, नवादा, किशनगंज होते हुए मिथिलांचल तक पहुंचेगा. इस दौरान वे SIR, संविधान, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार आदि मुद्दों को लेकर NDA के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी की यह यात्रा सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद, गया, नवादा, किशनगंज होते हुए मिथिलांचल पहुंचेगी और अंत में 30 अगस्त को इसका समापन होगा. यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसभाओं, संवाद कार्यक्रमों और रैलियों में भाग लेंगे और भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएंगे.








