यूपी- उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है. शनिवार को प्रेमी का शव मिलने के बाद रविवार को प्रेमिका का शव भी बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का नाम विशाल अहिरवार और मृतका का नाम पुत्तो अहिरवार बताया जा रहा है जो चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.
पुलिस के अनुसार, लड़की का शव गरौठा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर मिला, जबकि विशाल का शव चन्द्रपुरा गांव से लगभग 30-40 किलोमीटर दूर, लहचूरा थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में मिला था.
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के चलते जनवरी-फरवरी में घर से भाग गए थे. उस समय पुलिस ने उन्हें खोजकर थाने में लाकर समझाया और उनके परिवारों को सौंप दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्तो का भाई अरविंद उर्फ गुल्ले और उसका साथी प्रकाश प्रजापति उनके घर आए और दिल्ली में काम दिलाने के बहाने उनके.बेटे विशाल को अपने साथ ले गए थे.
मृतक के पिता का कहना है कि दोनों की हत्या पुत्तो के भाई और उसके साथियों ने की है, क्योंकि वे उनके रिश्ते के खिलाफ थे. पुलिस ने विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.








