पटना- बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा कि आपका दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें..विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है। इसे लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग जगहों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है और उनके पास दो अलग-अलग ईपिक (EPIC) कार्ड भी हैं.
तेजस्वी ने विजय कुमार सिन्हा के दोनों वोटर आईडी कार्ड का डिटेल मीडिया को दिखाया. दोनों ईपिक का डिटेल ऑनलाइन चेक करके भी दिखाया. तेजस्वी ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विजय कुमार सिन्हा का नाम पटना और लखीसराय, दोनों जगहों पर शामिल है. यही नहीं, दोनों वोटर आईडी कार्ड पर अलग- अलग ईपिक नंबर और उम्र दर्ज है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि विजय सिन्हा ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपना नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दिया था, बावजूद नाम नहीं हटाया गया है. उनकी इस सफाई के बावजूद आयोग ने विजय सिन्हा को नोटिस भेजा है.








