यूपी- उत्तर प्रदेश के बांदा के रिसौरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी. यहां एक महिला ने घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ केन नहर में छलांग लगा दी, जिससे चारों की मौत हो गई. इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया.
मृतकों की पहचान टहनी वाली रीना (35 साल), उसका बेटा हिमांशु (9 साल), प्रिंस (4 वाल) और दो साल छोटे बेटे के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, रीना का अपने पति अखिलेश से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई.
परिजन जब काफी देर तक रीना और बच्चों को खोज नहीं पाए, तो उन्होंने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की. नहर किनारे रीना का कुछ सामान मिलने पर मामला संदिग्ध लगा और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया. कुछ ही देर में नहर के अंदर चारों शव एक साथ और कपड़ों से बंधे हुए बरामद किए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. इस दौरान गांव में मातम का माहौल बन गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने गांव और इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है.








