पटना- सोनू-मोनू गैंग के साथ सरेआम गोलीबारी मामले में जमानत पर जेल से निकलने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सियासी तौर पर सक्रिय हो गए हैं.
शनिवार को उन्होंने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. चर्चा है कि उन्होंने सीएम से मोकामा विधानसभा सीट के लिए जनता दल यूनाइटेड का टिकट मांगा है. हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की.
बाहुबली अनंत सिंह ने पटना में मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब वह बाहर आए तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या सीएम का आशीर्वाद मिल गया? लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उनकी गाड़ी रुकी नहीं और पूरी स्पीड से आगे बढ़ गई.
दरअसल अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. वह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि इस बार उनकी पत्नी नहीं, बल्कि वह खुद विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.
जेल से बाहर आने के बाद भी वह लगातार कह रहे हैं कि वह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








