रांची- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे राहुल गांधी के वोट चोरी वाले खुलासे के बाद झारखंड कांग्रेस आक्रामक हो गयी है.
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राहुल गांधी द्वारा चुनाव में वोट की चोरी वाले आरोप से जुड़े संवाददाता सम्मेलन का वीडियो बड़े LED स्क्रीन पर दिखाया और उसके बाद वोट चोरी पर तैयार विशेष गीत को देखा.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा की उपस्थिति में वोट चोरी पर कांग्रेस द्वारा बनाये गए विशेष गीत देखने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा की कि 15 अगस्त तक कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय कार्यालय में हर दिन दो शिफ्ट में राहुल गांधी के खुलासे और कांग्रेस के वोट चोरी वाला गीत सुनाया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केशव महतो कमलेश ने कहा कि इसके साथ साथ 15 अगस्त तक राज्य के अलग अलग चौक चौराहों पर जनता के बीच कांग्रेस ऑडियो वीडियो माध्यम से गीत को जनता के बीच ले जाएगी.
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जिस मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है, उस पर निर्वाचन आयोग को जवाब नहीं सूझ रहा है. चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, अब ऐसा लगता है कि आने वाले दिन में जो चुनाव होना है, वह चुनाव आयोग के नेतृत्व नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व होगा. लेकिन राहुल गांधी ने जब मुद्दा को उठा दिया है तो फिर वह पीछे हटने वाले नहीं है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय और संसद दोनों मिलकर देश के जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे. पूरा विपक्ष भी इसके लिए प्रतिबद्ध है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








