पटना- जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए दिल्ली के द्वारका में पत्नी के नाम से 86 लाख रुपए का फ्लैट खरीदने का आरोप लगाया है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर आरोप लगाया कि 2020 में कोविड में लोग परेशान थे और उस वक्त बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय दिल्ली में फ्लैट खरीद रहे थे.
उन्होंने मंगल पांडेय के दिल्ली वाले फ्लैट का पता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फ्लैट नो 001, CGHS लिमिटेड द्वारिका दिल्ली में पत्नी के नाम से फ्लैट खरीदा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा, मंगल पांडेय के पिता अवधेश पांडेय ने 30 लाख अपनी बहू उर्मिला पांडेय को फ्लैट खरीदने के लिए भेजा. उससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने 6 अगस्त 2019 को अपने अकाउंट से 25 लाख मंगल पांडेय के पिता को भेजा था. मंगल पांडेय के पिता ने ये पैसा अपनी बहू के अकाउंट में भेजा.
प्रशांत किशोर ने कहा, “मंत्री मंगल पांडेय वेंडर से पैसा तो लेते ही हैं. अब अपने दल के नेता दिलीप जायसवाल से भी रिश्वत लेने लगे. मंगल पांडेय हेल्थ मिनिस्टर है और दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज चलाते हैं. पैसा लेते ही मंगल पांडे ने दिलीप जायसवाल के कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया.
प्रशांत किशोर के आरोपों पर मंगल पांडेय की सफाई आयी है. उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल से उन्होंने साढ़े चार साल पहले 25 लाख रुपए उधार पैसे मांगे थे. जो उनके पिताजी के अकाउंट में गया था. दिलीप जायसवाल के द्वारा दिए गए उधार के पैसे उन्होंने इंस्टॉलमेंट में दिलीप जायसवाल को चुका भी दिया. पैसा चेक के थ्रू उन्होंने दिलीप जायसवाल को वापस कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








