पटना- पटना के पुनपुन नदी में बड़ा हादसा हो गया है जहां नहाने गए 8 युवक डूब गये, मौके पर मौजूद लोगों ने 6 की जान बचाई लेकिन 2 युवक को नहीं बचा पाये। लापता दोनों युवकों की रेस्क्यू में SDRF की टीम जुटी हुई है.
हादसा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ, जब सभी युवकों ने नदी में छलांग लगायी। लापता युवकों की पहचान संजय पासवान के 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार और अयोध्या चौधरी के 15 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, दोनों सैदपुर गांव, गौरैया स्थान के रहने वाले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी दोस्त नदी के बढ़े जलस्तर को देखने आए थे और अचानक ओवरब्रिज से कूदकर नहाने लगे। लेकिन पुनपुन नदी की तेज धारा सभी को बहाकर ले जाने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से अजय, कल्लू, सन्नी, चंदू, गोपा और नीरज को किसी तरह पुनपुन नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन दो युवक तेज बहाव में बह गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. SDRF की टीम लापता युवकों की तलाश में लगी हुई है। इस घटना से लापता दोनों बच्चों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।








