पटना- TRE-4 से पहले STET परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने आज पटना में प्रदर्शन किया. छात्र पटना विश्वविद्यालय से विधानसभा मार्च के लिए निकले थे. छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने बेरिकेडिंग हटा दिया और हंगामा करने लगे. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं. दरअसल, गुरुवार को STET के सैकड़ों अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे. अभ्यर्थियों ने सरकार से स्पष्ट तौर पर मांग की है कि TRE 4 परीक्षा आयोजित करने से पहले STET की परीक्षा कराई जाए.
अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही यह घोषणा की थी कि STET की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी. लेकिन, 2023 के बाद से अब तक एक भी STET परीक्षा आयोजित नहीं की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभ्यर्थियों का कहना है कि STET परीक्षा आयोजित नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने समाज के कई वर्गों के लिए कार्य किया है. लेकिन, लाखों बेरोजगार शिक्षकों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.








