पटना- पिछले दिनों विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने SIR के ड्राफ्ट रिपोर्ट में अपने नाम के नहीं होने का जब हवाला दिया तो, चुनाव आयोग ने उनके नाम पर दो-दो वोटर आईडी प्रयोग करने की बात कही. दोनों वोटर आईडी तेजस्वी यादव के हैं. ऐसे में चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को दो बार नोटिस भी दिया है.
इस बार की नोटिस में चुनाव आयोग की तरफ से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से नोटिस जारी किया गया है. 8 अगस्त 2025 तक तेजस्वी यादव को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है.
नोटिस में यह बताया गया है आपके पास अलग-अलग नंबर की वोटर आईडी है. अपने सही एपिक नंबर की जांच कर स्थिति को स्पष्ट कराएं. बता दें कि दोनों एपिक नंबर 181 दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का है और यह नोटिस भी वहीं के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से जारी किया गया है. जिसे चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया के ग्रुप पर भी साझा किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उधर, तेजस्वी यादव ने इस नोटिस के बारे में कहा कि उनके पास कोई नोटिस नहीं आया है. चुनाव आयोग ने किसी तरह का कोई नोटिस नहीं भेजा है. साथ ही तेजस्वी यादव ने उल्टे चुनाव आयोग पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमारी गलती नहीं है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि कई जगह से हमें शिकायतें मिल रही हैं. कई जगह एक ही पते पर 100 से भी ज्यादा वोट हैं. कई जगह मरे हुए लोगों के भी वोट बने हैं. जो पलायन भी नहीं किए हैं उनका भी नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है. पूरी तरह फर्जीवाड़ा हुआ है. कोर्ट में हम सबूत रखेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








