साहिबगंज- साहिबगंज जिले के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी बजल हेम्ब्रम ने घटना के बाद थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी की पहचान बजल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। जिसने अपने ही पड़ोसी 80 वर्षीय नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो 80 वर्षीय नोहा बेसरा की लाश घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। वही अन्य दो शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा हुआ था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू ने बताया कि नोहा बेसरा का कोई बेटा नहीं है और उनकी बेटी व दामाद पिछले 8 सालों से उनके साथ रह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बजल हेम्ब्रम नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि ट्रिपल मर्डर का कारण जमीन का विवाद का होना है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।








