गोपालगंज- कोई बिहारिये बिहार को चलाएगा. हम बिहार के लिए नहीं करेंगे तो किसके लिए करेंगे, कोई गुजरात से आकर बिहार चलाएगा? बिहारी देश को बनाता है.
बिहार को भी आगे बढ़ाएगा. इससे पहले तेजस्वी ने एसआईआर पर बात करते हुए कहा था कि दो लोग जो गुजराती हैं, वो जो कहेंगे उसी का नाम वोटर लिस्ट में आएगा. ये बातें तेजस्वी यादव ने कही.
गोपालगंज में तेजस्वी यादव एक सभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने ये बातें कहीं. तेजस्वी यादव गोपालगंज के बैकुंठपुर के महारानी में आयोजित बहन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने राखी बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राखी बंधवाने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सबका आशीर्वाद मिला है. हम इसके कर्जदार हैं, जब सरकार बनेगी तक सूद सहित लौटाने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब महज 17 महीनों में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया था. तेजस्वी ने जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण में बढ़ोतरी को अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिनाया.
महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि “आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है. महंगाई दिन पर दिन बढ़ रही है, गरीब आदमी की थाली से दाल और सब्ज़ी गायब हो गई है, और सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो B से बेनिफिट E से एजुकेशन T से ट्रेनिंग और I से इनकम यानी बहनों के लिए BETI योजना की शुरुआत होगी. जन्म से लेकर पढ़ाई से लेकर ट्रेनिंग से लेकर नौकरी देने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि आप लोग देखिएगा नकलची सरकार है. सरकार को नाक रागड़वाकर करवाने का काम करते हैं. आप लोग देखिएगा ये सरकार कुछ दिन बाद ‘माई बहिन मान योजना’ की भी नकल कर लेगी, चलो कम से कम जनता का तो भला हो रहा है.
नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश वोटर लिस्ट से नाम काटने का चाल रहे हैं. आप लोग अपना नाम चेक कर लीजिएगा, नहीं तो नाम कट जाने के बाद ये लोग न राशन देंगे और न पेंशन देंगे.
ये पूरा इन लोगों का षडयंत्र है, इसलिए बाबा साहब के संविधान ने लोकतंत्र में हम सब लोगों को वोट की ताकत दी है, ये वोट की ताकत है कि प्रधानमंत्री को भी आपके आगे झुकना पड़ता है, उस अधिकार को ये बीजेपी के लोग और नीतीश कुमार आप से छीनना चाहते हैं.








