गया- डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी मोहल्ले में एक नगर निगम के सफाईकर्मी मनीष मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना शनिवार देर रात की है. मृतक के भाई सूरज कुमार ने बताया कि रात को 5 की संख्या में अपराधियों ने रास्ते से उठा लिया और फिर किसी स्थान पर ले जाकर सिर में गोली मार दी.
बताया जा रहा है कि मृतक अपने किसी परिवार के घर बाइक लगाकर वापस लौट रहा था. उसी वक्त बदमाश उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए और घटना को अंजाम दिया.
बताया जाता है कि 3 साल पहले उसने लव मैरिज की थी, उसी को लेकर विवाद चल रहा था. हाालंकि आपसी समझौता भी हो चुका था. इसके बाद भी लड़की का भाई इस बात से नाराज था. इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले को लेकर मनीष मांझी की पूर्व में भी पिटाई भी की गई थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि बैरागी के विक्की, विकास ने उनके भाई को मारा है.
मृतक के परिजनों ने अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. घटना की सूचना के बाद डेल्हा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








