डेस्क- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. नागपुर पुलिस ने रविवार को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने रविवार सुबह शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके धमकी दी थी.
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया जिससे कॉल किया गया था. पुलिस को पता चला कि मोबाइल नंबर नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में विमा दवाखाना के पास तुलसी बाग रोड निवासी उमेश विष्णु राउत के नाम पर पंजीकृत है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राउत कथित तौर पर एक देसी शराब की दुकान पर काम करता है. उन्होंने बताया कि बम की धमकी वाली कॉल झूठी निकली. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि झूठी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी का पहले भी ऐसी ही कोई शरारत का रिकॉर्ड है. पुलिस ने बताया कि नितिन गडकरी के घर के घर में बम रखने की धमकी देने वाले राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.








