रांची- रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जहां एक घर से महिला और दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
मृतक लटमा निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी संयुक्त सिंह और उनके दोनों बच्चे आरव और आराध्या हैं. मृतक संयुक्ता सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे. संयुक्ता सिंह अपने पति बृजेश को प्रताड़ित करती थीं, जिसके बाद मामला तलाक तक पहुंच गया था.
जानकारी के अनुसार, मामला अभी कोर्ट में है. कोर्ट में मामला अटके रहने के कारण बृजेश सिंह के साथ-साथ संयुक्ता सिंह की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई थी. पिछले तीन सालों से बृजेश सिंह औरंगाबाद स्थित अपने गांव में रहते थे, जबकि संयुक्ता सिंह अपने दो बच्चों के साथ लटमा स्थित फ्लैट में रहती थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पड़ोसियों से यह भी पता चला है कि जिस फ्लैट में संयुक्ता सिंह अपने बच्चों के साथ रहती थीं, वह भी बैंक में गिरवी रखा हुआ था. वह दोनों बच्चों आरव और आराधना की स्कूल फीस भी नहीं भर पा रही थीं. पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी के कारण संयुक्ता सिंह ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








