रांची- झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन्हें शनिवार को जमशेदपुर के टीएमएच से एयरलिफ्ट करा कर दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
रविवार को बीमार शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल पहुंचे. उन्होंने रामदास सोरेन का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि उनकी स्थिति अभी भी गंभीर तो अवश्य है. लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है. उनका सभी वाइटल ऑर्गन पैरामीटर्स विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में और नियंत्रित है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, शनिवार 02 अगस्त की अहले सुबह अपने वॉशरूम में गिर गए थे और उनको गंभीर चोटें आई थी. ब्रेन हेमरेज की वजह से गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








